फिर दोस्त बने टाइगर और देसी गर्ल



टाइगर सलमान खान और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दोस्त बन गए हैं। तभी तो कुछ दिन पहले जहां प्रियंका को सुबह पांच बजे सल्लू के घर से निकलते देखा गया, वहीं अब दोनों दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं।
हो सकता है कि दिसंबर में दोनों एक कार्यक्रम में मंच साझा करते दिखें। कार्यक्रम का आयोजन दुबई के ही एक स्थानीय नागरिक द्वारा किया जा रहा है। अगर सबकुछ तय योजना से होता है तो 2008 में आई फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट हो के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों साथ दिखेंगे। कुछ सालों से दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था। इसकी वजह कट्रीना कैफ को माना जाता है। दरअसल फिल्म नमस्ते लंदन में मुख्य अभिनेत्री का किरदार पहले प्रियंका करने वाली थीं जिसे बाद में कट्रीना ने निभाया। सूत्रों का कहना है कि सलमान की सिफारिश के बाद ही कट्रीना को यह फिल्म मिली। साथ ही प्रियंका और शाहरुख खान के बीच नजदीकियां भी सल्लू को पसंद नहीं है लेकिन कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला। अब जबकि दोनों दोस्त बन गए हैं तो संभावना जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही किसी फिल्म में भी नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment